
Deoghar News : शनिवार को रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा इलाके में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से लगभग 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलते ही युवक के साथी ने मौके पर पहुंचकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।

मृतक जसीडीह थाना क्षेत्र के दोरही गांव निवासी विकास कुमार पंडित है। उसके चाचा भोला पंडित ने बताया कि भतीजा फाइबर कंपनी में मिस्त्री के रूप में काम करता था।
शनिवार को कम करने के लिए बंधा गया था। जहां हाई टेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
पुलिस ने शव जब्त कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


