
Deoghar Crime News : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवत्थर मोड़ के पास देर शाम को एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम गिरीश कोल है जो थाना इलाके के तिलैया गावं का रहने वाला है।

पुलिस के द्वारा उसे उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में तिलैया गांव निवासी घायल गिरीश कोल ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। शनिवार कि शाम को चाऊमीन खाने के लिए जा रहा था।
उसी दौरान देवत्थर मोड़ के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी। उसी क्रम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां गोली चला दिया गया। गोली उसके दाहिना कमर के पास लग गई।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मोहनपुर पुलिस पुलिस को दिया। पुलिस गिरीश को उसके घर से उठाकर घायल अवस्था में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है डॉ रवि कुमार ने बताया की गोली शरीर के अंदर है या नहीं है एक्सरे के बाद ही पता चले गा।
इधर मोहनपुर पुलिस घटना कि जांच में जुट गई है।


