
Deoghar: चोरी किए गए मोबाइल का इस्तेमाल कर पांच लाख की अवैध निकासी कर ली गई है। इस सिलसिले में जिले के सारठ थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी बरजहान ने बताया कि वह हैदराबाद के एक गैरेज में काम करता है। वह घर आया हुआ था।

यहां से दरभंगा-सिकंदराबाद ट्रेन से वापस हैदराबाद जा रहा था। वह ट्रेन पकड़ने के लिए मधुपुर स्टेशन पहुंचा। वहां ट्रेन में चढ़ने के क्रम में उसका मोबाइल चोरी कर लिया गया। बाद में हैदराबाद में उतरने के बाद वहां के रेल थाने में उसकी इसकी शिकायत की थी। इस दौरान उसके मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके बैंक खाता से पांच लाख की अवैध निकासी कर ली गई।

उसने इसकी सूचना देवघर साइबर थाने में दे दी है। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



