Deoghar: देवघर जिला अंतर्गत कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया गांव के पास दो फ़रवरी को एक किशोरी की लाश झाड़ी से पुलिस ने बरामद किया था। जिसकी पहचान में पुलिस जुटी थी। इधर , गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के लापता की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि किशोरी गिरिडीह की रहने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी बीते 27 जनवरी के शाम को अचानक लापता हो गयी। खोजबीन के बाद पता नही चलने पर 28 जनवरी को किशोरी की चाची के द्वारा देवरी थाना में किशोरी की लापता होने की शिकायत दर्ज करवायी गयी थी।

कुंडा पुलिस ने दो फरवरी को झाड़ी से बरामद किया शव
दो फरवरी को देवघर के कुंडा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के चित्तोलोढिया के सुनसान बहियार के बगल झाड़ी में शव बरामद किया था। जिसके बाद शव का अन्तःपरिक्षण परीक्षण मेडिकल बोर्ड के द्वारा करवाया गया। साथ ही कुंडा थाना पुलिस शव की पहचान में जुट गई थी। इसी क्रम में देवरी थाना में किशोरी लापता होने की शिकायत की सत्यापन की गई तो पता चला कि देवरी से लापता किशोरी का ही शव है। जिसके बाद मृतिका किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी व मृतिका का फोटो दिखा कर मंगलवार देर रात को शव की पहचान परिजनों के द्वारा की गई। इसके बाद चित्तोलोढ़िया में बरामद शव की पहचान लापता किशोरी के रूप में होने से सनसनी फैल गयी। इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, हीरोडीह थाना के थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, देवरी के सब इंस्पेक्टर रिशु कुमार सिन्हा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी किशोरी के गांव पहुंचकर गांव के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी लिया।
एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया की किशोरी के लापता होने के बाद शव मिलने की घटना की जांच के लिए गावां अंचल के इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम में देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, हीरोडीह के थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, जमुआ के थाना प्रभारी मणिकांत कुमार व नवडीहा के थाना प्रभारी एवं देवरी के सब इंस्पेक्टर को शामिल किया गया। एसआईटी टीम के द्वारा घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
माता-पिता के मृत्यु के बाद दोनों भाइयों के साथ चाची के घर रहती थी मृतिका
मृतिका के माता-पिता की मौत हो जाने के बाद अपने दोनों भाइयों के साथ मे अपनी सगी चाची के घर मे रहती थी। मृतका किशोरी चार भाई-बहन है, जिसमे बड़ी बहन की शादी हो गई है। पांच वर्ष पूर्व मृतिका के माता-पिता की मृत्यु हो गई जिसके बाद मृतका सहित दोनों भाई अपनी चाची के घर मे रह रही थी।



