
Deoghar News : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित कुंडा मोड़ के पास दामाद ने सास, ससुर और पत्नी मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों में उतीन मियां, सबीना खातून एवं साजिदा खातून के नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जहां से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। साजिदा खातून ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दामोदर नगर मैं हुई थी।

शादी के बाद से ही पति मारपीट करता था। इससे वह तंग आकर वह मायके मैं रहने लगी थी। बताया कि पति ने फोन पर सूचना दिया कि वह कुंडा मोड़ के पास है और उससे मिलना चाहता है।
वह अपने माता-पिता के साथ कुंडा मोड़ पहुंची। वहां पहुंचते ही पति सभी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इधर उसने घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है।



