
Deoghar News : देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर 9 साइबर आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। वहीं एक को निरूद्ध किया गया है।

इन सबों की पास से 16 मोबाइल और 26 सिम बरामद किया गया है। इन सबांे की गिरफ्तार पथरड्डा ओपी क्षेत्र के नावाबांध गावं स्थि सुखा पोखर और पथरौल थाना क्षेत्र के ग्राम लकड़ा से किया गया।

जेल गये सभी आरोपित बैंक कस्टमर को वाट्सएप के माध्यम से मलेसियस, फ्रॉड लिंक भेजकर उनके खाता में ऑनलाइन लॉगिंग कर ठगी करते थे।
ये गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में प्रभाकर कुमार, गजेन्द्र दास साकिन तिलौना थाना देवीपुर, अनवर अंसारी साकिन रांगासिरसा, पिंटॅ कुमार दास साकिन सिमरातरी, नंदनलाल कुमार साकिन सरहैता थाना पथरौल,
मिथलेश कुमार दास साकिन कोरकोटा थाना मधुपुर, अजय कुमार दास साकिन देवपुरा थाना जसीडीह, नन्दलाल कुमार साकिन करहैया ओपी पथरड्डा का रहने वाला है.



