
Deoghar : देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को हुए सड़क हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक का नाम अभिषेक मंडल है जो पालोजोरी ठेंगाडीह का रहने वाला है। वहीं घायल का नाम मुन्ना कापड़ी है जो पालोजोरी ब्लॉक रोड का रहने वाला है।

बताया जाता है कि दोनों शनिवार कि देर रात को पालोजोरी से पिंडरा बाइक से जा रहा था। इस दौरान दमगी पहाड़ी स्थित पावर हाउस के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
आनंन फानन में दोनों को देर रात को इलाज के लिए पालोजोरी सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने अभिषेक मंडल को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। रविवार की सुबह देवघर सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए घायल मुन्ना कापरी को बाहर रेफर कर दिया गया।



