
Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी राजासार गांव में जमीन विवाद को लेकर भाई-भाई के बीच मारपीट हो गयी। इस मारपीट में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर छुट्टी दे दी गई। घायल का नाम टुनटुन पासवान और मुकेश पासवान है।

घटना के संबंध में टुनटुन पासवान ने बताया कि वह तीन भाई है। जमीन और घर का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। जिसको लेकर वह और मुकेश पासवान दोनों भाई तीसरे भाई से बातचीत करने के लिए गए थे।
उसी दौरान मनचले भाई ने लाठी – डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। इस मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।



