
Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह चकाई मुख्यमार्ग पर चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चौपाला के सोमवार की देर शाम को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक का नाम 25 वर्षीय रंजीत हेंब्रम है जो बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के बेहरा गावं का रहने वाला है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी पाकु सोरेन ने कहा है कि उसका पति अपने भगना को बाइक से छोड़ने के लिए उसका घर चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के खेरवा गावं गया था। भगना को छोड़कर वापस लौट रहा था उसी दौरान चौपाला के पास एक ऑटो मालवाहक का चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।
इस घटना में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची उपरांत परिजनों को जानकारी दिया। जबतक परिजन घटनास्थल पहुंचे उससे पूर्व पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल भेज दिया गया था।
कहा है कि सभी लोग चकाई स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचे तो उसकी स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।
जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर जानकारी मिलते ही देवघर सदर अस्पताल स्थित बैधनाथ धाम ओपी पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


