
Deoghar : देवघर जिले के बुढाई थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति को जान मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर कर देने का मामला सामने आया है। दोनों को सोमवार की देर रात को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल का नाम राजेश्वर सिंह और शिवकुमार सिंह है जो बुढई का रहने वाला है। घायल ने बताया कि चार दिन पूर्व बच्चे बच्चे के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था।

बताया कि बुढाई चौक पर दोनों चाय पान कि दुकान चलाने का कार्य करता है। सोमवार कि रात को दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था।
उसी दौरान अचानक चार-पांच लोगों ने भुजली और तलवार से हमला कर दिया। मारपीट के क्रम में दुकान का लगभग पांच हजार रुपया पॉकेट से निकाल लिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उपरांत घटना की जानकारी बूढाई पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही बुढाई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर बुढाई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


