
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाभनबीघा के रहने वाले एक व्यक्ति से सीएसपी ऑक्सीजन एसबीआई दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 50 हजार रूपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

ठगी के शिकार हुए अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि वह गूगल सर्च इंजन पर एसबीआई का सीएसपी ऑक्सीजन लेने के लिए सर्च कर रहा था। गूगल पर मिले नंबर पर उसने कॉल किया। उपरांत वह उक्त नंबर पर बात करने वाले के झांसे में आ गया। उसे सीएसपी एसबीआई ऑक्सीजन दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस 2400 रूपये सीएसपी किट के नाम पर 12800 रूपये और ऑडी सेटलमेंट के लिए 35000 रूपये ऑनलाइन पेमेंट करा लिया।

उपरांत उसे अन्य चार्ज के नाम पर और पैसे की मांग की जाने लगी। तब उसे ठगी का एहसास हुआ।


