
Deoghar: जिले के सारठ थाना क्षेत्र के बारा पंसारी गाँव में अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। एक सफेद रंग के बेलोरो में पुलिस के ड्रेस में 6 से 7 अपराधियों घर मे घुस कर जमकर उत्पात मचाया। न सिर्फ जेवर और नगद लूटे बल्कि घर वालों पर तीन राउंड गोलियां भी चलाई।जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है की देर रात पुलिस के वर्दी में छह अपराधी बारा पंसारी गांव निवासी रियाज मियां के घर में जांच करने के नाम पर घुसे। अपराधियों ने हथियार के बल पर गृहस्वामी को अपने कब्जे में लेकर लूटपाट करनी शुरू कर दी। जैसे ही घर वालों को आशंका हुई कि ये लोग पुलिस के भेष में लुटेरे हैं तो उन्होंने विरोध करना शुरू किया। इस क्रम में अपराधियों और घर वालों के बीच मारपीट भी हुई। तभी अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड गोलियां चलाई। जिसमें एक गोली युवक उमर गुल उर्फ पुड़ी के पैर में लगी और वह घायल हो गया।

इधर, गोली की आवाज और हो हल्ला सुनने पर ग्रामीण घर के पास जमा हो गए। लेकिन, बचते बचाते अपराधी भाग निकले। ग्रामीणों ने घायल उमर गुल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि अपराधी 40 हजार रुपए नकद और लाख रुपए के जेवर समेत घर के कई जरुरत के समान लूट कर ले गये हैं।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है।
इधर, मंगलवार को पत्थर अड्डा पुलिस ने पुलिस वर्दी में लूटपाट करने और गोली चला कर घायल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे जेल भेज दिया गया है। जेल गया आरोपी का नाम पथरअड्डा थाना क्षेत्र के नवादा निवासी अरशद अंसारी है।



