
Deoghar: देवघर जिला के खागा थाना स्थित रघुवाडीह गांव निवासी 22 वर्षीय कुर्बान अंसारी को गांव के ही एक महिला के साथ अवैध संबंध रहने के शक पर उक्त महिला के रिश्तेदारों ने मारपीट कर हत्या कर दी। घटना शनिवार की रात 9 व 10 बजे की बीच की बताई जाती है। इस घटना को लेकर मृतक युवक कुर्बान अंसारी की मां खातून बीबी ने खागा थाना में कांड संख्या 14/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी में जिस महिला के साथ अवैध सम्बन्ध की बात कही जा रही है। उसी महिला के कुल 8 परिजनों पर उसके पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। आरोपियों में महिला के रिश्ते के देवर, गोतनी, चाची सास आदि शामिल है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं ,हालांकि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थाने में कांड संख्या 14/23 के तहत दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया गया है।

बताया जाता है कि शनिवार की रात लगभग 9 बजे कुर्बान अपने घर में खाना खाने के बाद अपनी मां से यह कहकर निकला कि गांव के कब्रिस्तान के पास स्थित अपने दूसरे घर में सोने के लिए जा रहा है । इसके लगभग 1 घंटे बाद किसी ने खातून बीवी को सूचना दी कि प्रफुल्ल मंडल के घर में कुर्बान अंसारी के साथ प्रफुल्ल के घर वाले नाजायज सम्बन्ध के शक की बात कहकर मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद कुर्बान की मां अपने अन्य पुत्र फुरकान को साथ लेकर वहां पहुंची तो देखा कि कुर्बान का शव कमरे के अंदर रस्सी के सहारे झूल रहा है।
खातून बीबी ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र की हत्या मारपीट व गला दबाने से कर दी फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को प्रफुल्ल मंडल के घर में रस्सी के सहारे लटका दिया गया।खातून बीवी ने यह भी जिक्र किया है कि प्रफुल्ल मंडल की पत्नी व उसके बेटे कुर्बान के बीच नाजायज संबंध का शक होने के कारण प्रफुल्ल मंडल के अन्य रिश्तेदारों ने उसके बेटे के साथ घटना को अंजाम दिया है। घटना के वक्त प्रफुल्ल मंडल अपने किसी अन्य रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए तमिलनाडु के वेल्लोर में है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद खागा थाना प्रभारी प्रदीप लकड़ा रात लगभग 10:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को अपने कब्जे में किया ।
आठ लोगों को बनाया गया है आरोपी :
इस मामले में मृतक कुर्बान अंसारी की मां खातून देवी ने रघुवाडीह गांव के रहने वाले नीरज मंडल पिता जय नारायण मंडल ,कार्तिक मंडल पिता रामेश्वर मंडल, गुणाधर मंडल पिता कार्तिक मंडल, मुरलीधर मंडल पिता ससोधर मंडल ,प्रदीप मंडल पिता गोदावरी मंडल ,सुनैना देवी पति मुरलीधर मंडल, लक्ष्मी कुमारी पति गुणाधर मंडल, पिंकी देवी पति जय नारायण मंडल को आरोपी बनाया है।घटना को लेकर लोग कर रहे हैं।
तरह-तरह की चर्चाएं :
वहीं इस घटना को लेकर रघुवाडीह गांव के लोग कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि मृतक युवक और महिला के बीच कुछ ना कुछ तो रिश्ता था । जिसका परिणाम स्वरूप इस तरह की घटना घटी, हालांकि इस मामले को लेकर कोई भी कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।


