
Deoghar: देवघर जिले के पाथरोल थाना क्षेत्र के केराकोल गांव निवासी 12 वर्षीय प्रिया बेसरा की मौत वज्रपता की चपेट में आने से मौत हो गई । घटना को लेकर मृतका सहित गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गोपाल बेसरा की बेटी प्रिया बेसरा बकरी चराने गई थी ।

बकरी चराने के बाद वह वापस घर लौट रही थी । उसी दौरान अचानक बारिश के साथ वज्रपात हुई । किशोरी वज्रपात की चपेट में आ गई। जिससे वह जख्मी होकर वहीं गिर पड़ी।

सूचना मिलते स्वजन सहित ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए मधुपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल ले गए। यहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
बाद में घटना की जानकारी मिलने पर पाथरोल थाना की पुलिस गांव पहुंची । मृतका की मां पुतुल मुर्मू है। वह मायके गई हुई थी। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । प्रिया चार भाई बहन में घर की बड़ी लड़की थी ।
ग्रामीणों ने करौं बीडीओ से परिवार को आपदा प्रबंधन से सहायता राशि दिलाने की मांग की है। सर्किल इंस्पेक्टरअवधेश कुमार ने बताया कि मृतक बच्ची के परिवार को आपदा प्रबंधन की राशि मिले।
इसके लिए पुलिस सभी प्रक्रिया शुरू कर दी है । पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया है । परिवार वालों के आवेदन पर पाथरोल थाना के पुलिस में यूडी केस दर्ज किया है ।


