
Deoghar: देवघर जिले में अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जसीडीह थाना इलाके मानिकपुर ओवर ब्रिज के पास एक ऑटो अनिंयत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ऑटो चालक जसीडीह थाना इलाके के चांदपुर निवासी उदय कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 नंबर की ऐंबुलेंस से सदर अस्पताल इलाज के लिये पहुंचाया गया।

दूसरी घटना जसीडीह थाना इलाके के दर्दमारा बोर्डर की है। जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल का नाम धनबाद जिला के केंदूआ निवासी राजेश कुमार साह है।
बताया जाता है कि वह सुल्तानगंज से बाबाधाम आ रहा था। उसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन धक्का मारकर फरार हो गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा उसे स्वास्थ्य शिविर पहुंचाया गया। जहां से ऐंबुलेंस के माध्यम से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया।
जहां उसकी स्थिति को गंभीर होता देख प्राथमिक उपचार के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज लिये बाहर रेफर कर दिया गया। तिसरी घटना बाघमारा बस स्टेंड के पास की है। जहां बस में चढ़ने के क्रम में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के दोहरही निवासी कांवरिया सुरेन्द्र यादव को धक्का मार दिया।
इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौथी घटना जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया मोड़ की है जहां एक टोटो और बाइक में टक्कर हो गयी।
इस घटना में बाइक पर बैठे गढ़वा जिला के सोनडीह श्रद्धालु अवधेश साह और नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी रविंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गय्रा।
दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं धक्का मारने वाले टोटो को पुलिस ने जब्त कर लिया है।


