
Deoghar: श्रद्धालुओं को स्वच्छ, खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध हो, इस लेकर उपायुक्त के निर्देष पर गठित दो उड़नदस्ता दलों द्वारा बुधवार को देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। नन्दन पहाड़, बरमसिया, बिलासी टाउन में खाद्य प्रतिष्ठानों में विक्रय किये जा रहे खाद्य पदार्थों की ऑन स्पाट जांच की गयी।

जांच किये गये खाद्य प्रतिष्ठान में रोहित मिष्ठान भंडार, दिनेश नास्ता दुकान, सृष्टि रेस्टोरेन्ट एण्ड मिष्ठान भंडार, विवेक बर्णवाल स्टोर, मिहिर मिष्ठान भंडार, रौशन फास्ट फूड, छप्पन भोग, बनवारी भोजनालय, सनी होटल, बाबा स्वीट्स एण्ड जेनरल स्टोर, राहुल स्वीट्स, आर्दश स्वीट्स, लोट्स किचन,अर्जुन जलपान एण्ड नास्ता दुकान, पंकज नास्ता दुकान, बांके बिहारी स्वीट्स, मुकुंद स्वीट्स आदि शामिल थे।

कुल 51 खाद्य पदार्थों की जांच की गयी। जिसमें 42 सही तथा 09 गलत पाये गये। छप्पन भोग (तुलसी यादव) के यहां 1 किलो फंगस लगा पनीर पाया गया, जिसे तुरंत नष्ट करवाया गया। बनवारी भोजनालय के पकौड़ों, आर्दश स्वीट्स (बिलासी टाउन) के बेसन लड्डू तथा बाबा स्वीट्स एण्ड जेनरल स्टोर के खाद्य प्रतिष्ठान में 1 किलो रस्गुल्ला तथा 07 किलो बेसन लड्डू, में नन परमिटेटड कलर पाये जाने पर चेनावनी देकर नष्ट करवाया गया।
मुकुंद स्वीट्स बिलासी टाउन के खाद्य स्थल पर मैली खुले वातावरण में खाद्य पदार्थों का निमार्ण किया जा रहा था, इस लेकर प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रख कर ही खाद्य पदार्थों का निमार्ण एवं विक्रय करने हेतु आदेशित किया गया। इसके अतिरिक्त रोहित मिष्ठान भंडार (बरमसिया) में भी खाद्य पदार्थों का निमार्ण बहुत ही गंदे वातावरण में किया जा रहा था।
साथ ही स्थल की सतह तथा दीवारों में गंदगी तथा टूटे होने के कारण पानी का जमाव होने से बदबू आ रही थी। इस कारण प्रतिष्ठान को तत्काल बन्द करने तथा आगे से खाद्य पदार्थों का निमार्ण स्वच्छ वातावरण में करने के लिये ओदश दिया गया।
इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं को बिना वैद्य अनुज्ञप्ति / पंजीयन के खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन नहीं करने, खाद्य प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने, अखाद्य रंगो का प्रयोग ना करने का निर्देश दिया गया।
उड़नदस्ता दल में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, देवघर संजय कुमार, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी साहेबगंज दिनेश मरांडी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, पश्चिमि सिंहभूम अभिषेक आनन्द, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, गोड्डा मोईन अख्तर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, देवघर आशिष रंजन, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मोहनपुर रोहित कुमार तथा प्रयोगशाला प्रावैधिक संजय कमार वर्मा और एमएफटीएल (एमटीएस) प्रिंस कुमार चौधरी शामिल थे।


