
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र में गृहभेदन की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। हर एक-दो दिन में चोर शहरी क्षेत्र के किसी न किसी घर को निशाना बना रहे हैं और नगर पुलिस हाथ मलते रह जा रही है।

चोरों ने कास्टर टाउन मोहल्ला में मंगलवार की देर रात को एक घर के खिड़की तोड़कर लगभग 11 लाख के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद की चोरी कर ली। चोरों ने खिड़की के रड को तोड़कर अंदर प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया है।


इसे लेकर मोहल्ला निवासी विशंभर नाथ ने नगर थाना में शिकायत किया है। कहा है कि 6 अगस्त की रात 10:30 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए।
7 अगस्त की सुबह चार बजे उनकी मां परमिला देवी का नींद खुला तो वह उठ कर बगल के कमरे मे जाने के लिए दरवाजा खोलना चाही तो पहले नहीं खुला उपरांत जोर से धक्का दिया तो खुल गया।

कमरे के अंदर जब वह पहुंची तो देखा कि अलमारी का लॉक खुला हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। वही खिड़की का रड मुड़ा हुआ था। उसके बाद उसकी मां ने घर वाले को जगाया। घर के सभी सदस्य उठकर कमरे में गए तो कमरा काफी अस्त व्यस्त था।
उपरांत नगर पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी। नगर पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच में जुट गई है।क्या-क्या हुआ चोरीचोरी हुए सामानों में सोने का कान का बाली चार जोड़ा वजन 40 ग्राम कीमत लगभग 2.50 लाख, सोने का झुमका एक सेट वजन 10 ग्राम कीमत लगभग 65 हजार,

सोने का गला का चेन तीन पीस वजन 30 ग्राम कीमत लगभग 02 लाख, सोने का मंगलसूत्र दो पीस कीमत ढाई लाख, सोने की अंगूठी 36 कीमत डेढ़ लाख, हाथ का सोने का पोल दो कीमत 25000, चांदी का साथ जोड़ा पायल कीमत 50 हजार और डेढ़ लाख रूपए नकद शामिल है।


