
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा तट के समीप स्थित मस्जिद तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है।

उक्त शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को सुरक्षित शव गृह में रख दिया गया है।

बताते चले कि घटना के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला उपरांत पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


