
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के बाबा मंदिर सिंह दरवाजा इलाके में स्थिथ एक होटल के लिफ्ट में गिरने से एक श्रद्धालु महिला कि मौत हो गई। घटना रात 9 बजे के आसपास कि बताई जाती है।

सूत्रों ने बताया कि महिला अपने कमरे से निकल कर लिफ्ट में जा रही थी। लिफ्ट का दरवाजा खुला था लेकिन लिफ्ट निचे या ऊपर तल्ले में लगा था।

जैसे ही महिला लिफ्ट कर अंदर पैर राखी वह गिरकर अंदर चली गई। शॉर्ट सर्किट लगने से उसकी मौत हो गई है।
जानकारी मिलते ही नगर पुलिस उक्त होटल में पहुंची। पुलिस द्वारा शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
मृतका का नाम 50 वर्षीय मीरा पांडेय पति हरी माधव पांडेय है। जो बिहार के पश्चिमी चम्पारण बेतिया जिला के थाना मांझीलिया साकिन झोकराहा कि रहने वाली बताई जा रही है।
समाचार लिखे जाने तक उसके शव को निकालने का प्रयास जारी था।


