
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के धनकोरा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम पिंटू कुमार है जो कपसिया का रहने वाला है।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि पिंटू कुमार रविवार की रात को बाइक से मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था्र।
इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।


