
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कर्णकोल पुल के पास अवैध शराब का कारोबार करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा। वहीं 80 पीस बीयर और 84 पीस अवैध अंग्रेजी शराब लदा टोटो जब्त किया गया है। इस सिलसिले में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

दर्ज मामले में कहा गया है कि वह क्षेत्र में गश्ती पर थे। इस दौरान कर्णकोल पुस के पास एक टोटो को जाते देखा। संदेह होने पर टोटो को रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की जाने लगी। पुलिस को देखकर वे लोग घबरा गए।

शक होने पर टोटो की जांच करने पर उसमें से भारी मात्रा में बीयर व अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। हालांकि उसके पास इससे जुड़ा कोई कागजात नहीं मिला है। इस आधार पर टोटो व शराब को जब्त कर लिया।
वहीं पुलिस ने टोटो चालक जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के खपरोडीह गांव निवासी मृत्युंजय कुमार यादव, नगर थाना क्षेत्र के राम मंदिर रोड निवासी शिवम कुमार और नगर थाना क्षेत्र के मंदिर मोड निवासी मुकेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी हो कि श्रावणी मेला के दौरान देवघर नगर निगम क्षेत्र में शराब बेचने पर प्रतिबंध है। शराब शहर के बाहर के इलाके में बेचा जा रहा है।
ऐसे में इन इलाकों से काफी मात्रा में शराब खरीदकर उसे शहर के अंदर लाकर चोरी छिपे बेचा जा रहा है। इस अवैध धंधे के बीच संगठित गिरोह काम कर रहा है।



