
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना में शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने करायी है।

मामले में रिखिया थाना क्षेत्र के कालिका बिहार पुनसिया नावाडीह निवासी मनीष कुमार झा को आरोपी बनाया है। कहा है कि दोनों के बीच पहले फोन के माध्यम से दोस्ती हुई। धीरे- धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया।

इसके बाद आरोपी द्वारा उसे शादी करने का झांसा देकर कालिका बिहार स्थित अर्द्धनिर्मित मकान में ले जाकर 2022 से लेकर 2024 तक कई बार यौन शोषण किया गया।
जब आरोपी से शादी करने की बात कहने लगी तो वह आनाकानी करने लगा और पिछले कई दिनों से फोन से भी बातचीत करना बंद कर दिया। इधर रिखिया पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल मेें जुट गयी है।


