
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहरिडीह के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम पवन सिंह और अभिषेक पांडे है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के बाबूडीह गावं का रहने वाला है।

दोनों को 108 नंबर की एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की बाबत परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से शुक्रवार कि सुबह ट्यूशन पढ़ने गया था।

ट्यूशन पढ़कर वापस लौटने के क्रम में पहरिडीह के पास अचानक बाइक के सामने एक गाय आ गई। इस दौरान गाय से बचने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गया और दोनों सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
फिलहाल दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।


