
Deoghar / Jamtara : जामताड़ा जिले के करमाटांड थाना इलाके के सकलपुर मोड़ के पास मंगलवार कि अहले सुबह बाइक सवार अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया।

घायल का नाम देवघर के करों थाना क्षेत्र के बीड़नगेड़िया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मदनकट्टा निवासी महेन्द्र साह उर्फ संजय गुप्ता और करों थाना क्षेत्र के असनाडंगाल गावं निवासी हराधन मुर्मू के नाम शामिल हैं।

महेंद्र साह को बांह और हराधन मुर्मू को पैर में गोली लगी है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है।
किस वजह से दोनों को गोली मारी गई है इसका जानकारी नहीं मिल पाई है।
इधर घटना कि जानकारी मिलते ही करमाटांड थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले कि जांच में जुट गई है।


