Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़, सिविल लाइन बेलबागान निवासी 19 वर्षीय छात्र सुजल कुमार द्वारा शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना की जानकारी उस समय मिली, जब सुबह सुजल अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो सुजल फांसी के फंदे से झूलता मिला।

इसके बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर से बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों के अनुसार, परीक्षा में असफल होने के बाद सुजल मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों ने बताया कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।



