
Koderma: झारखंड के कोडरमा में कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोडरमा में 63 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) मिले हैं। सदर अस्पताल के कई कर्मियों के कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण शुक्रवार से ओटी (OT service) भी बंद कर दिया गया है। इस आशय का पत्र अस्पताल अधीक्षक द्वारा जारी किया गया है।

जिला मलेरिया पदाधिकारी सह सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हुए कोरोना जांच में 63 लोग संक्रमित पाये गये हैं। इसमें ट्रूनेट जांच में 30, आरटीपीसीआर जांच में 26 एवं एन्टी जेन जांच में सात, कुल 63 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जिले में कुल सक्रिय मामले 344 है। साथ ही तीन संक्रिमत डीसीएचसी में भर्ती हैं और 341 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

इधर, कोडरमा सदर अस्पताल के ओटी में कार्यरत विभिन्न कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन ओटी सेवा शुक्रवार से ही अगले आदेश तक बंद कर दी है। ओपीडी में मरीजों एवं परिजनों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य ओपीडी एक का संचालन सदर अस्पताल के पुराने वार्ड में एवं ओपीडी दो का संचालन इमरजेंसी में, तो वहीं गाइनेकोलॉजिस्ट महिला ओपीडी तीन का संचालन जनरल ओपीडी सो में किया जा रहा है।


