
Deoghar: देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना इलाके के कुरैवामोड़ के पास सोमवार की देर को अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन लोग घायल हो गये। मौके पर तीसरा युवक देर रात को ही घटना स्थल से फरार हो गया। इलाज के लिये सदर अस्पताल लाने के क्रम में एक युवक की मौत हो गयी।

जबकि एक घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम 21 वर्षीय अनील यादव है वहीं घायल का नाम दीपू कुमार है। दोनों सारवां थाना क्षेत्र के कांसीटांड़ का रहने वाला है। वहीं मौके पर फरार होने वाला का नाम विकास मांझी है।

मृतक के पिता मुंडा महतो का कहना है कि विकास मांझी ने ही रात को उसके बेटे को बुलाकर अपने साथ ले गया था। जाने के समय अनील यह कहकर घर से निकला था की वह तुरंत वापस लौट जायेगा।
बताया कि देर रात को फोन पर सूचना मिली की उसका बेटा का एक्सीडंेट हो गया है और गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया है।
घटना की जानकारी परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।


