
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला जमुई के चकाई थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गावं निवासी छात्र सचिन कुमार दास ने कराया है। कहा है कि वह वर्तमान में नंदन पहाड़ के सिद्धार्थ नगर कॉलोनी में रहकर पढाई करता है। 07 जून को 7.30 बजे शाम में नंदन पहाड़ के नजदिक बैद्यनाथ आश्रम के पास से कोचिंग करके वापस लौट रहा था। उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचा और जबरन मोबाइल छिनतई कर फरार हो गया। इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।

वहीं, शिक्षिका सुनीता कुमारी सिंह से हुई चेन छिनतई को लेकर नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। कहा है कि वह शुक्रवार को जमुई जिले के चकाई स्थित स्कूल से वापस अपने घर बेलाबगान लौट रही थी। वह बस से उतर कर पैदल घर जा रही थी। उसी दौरान बेला बगान पुलिस लाइन के नजदिक बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचा और गले से सोने की चेन की छिनतई कर फरार हो गया। मामला दर्ज कर नगर पुलिस छिनतई करने वाले बदमाश की तलाश में जुट गयी है।



