
Deoghar: देवघर जिले के सारठ थाना इलाके से मंगलवार की देर रात को लूटे गये बोलेरो वाहन को रिखिया थाना क्षेत्र के जरूआडीह रेलवे ओवरब्रीज के पास से लावारिस अवस्था में बरामद किया गया है। बताया जाता है कि बुधवार की देर को देवघर को जानकारी मिली कि जरूआडीह रेलवे पूल के पास एक बोलेरो वाहन लावारिस पड़ा है।

जानकारी मिलते ही नगर पुलिस, रिखिया थाना पुलिस के साथ पीसीआर वाहन भी पहुंची। देर रात को ही रिखिया पुलिस उक्त बोलेरो को जब्त कर थाना ले आई।

बताया जाता है कि बरामद बोलेरो को हथियार बंद दो अपराधियों ने सारठ स्थित महिला कॉलेज के पास से लूट लिया था। इसे लेकर बोलेरो चालक मधुपुर लालगढ़ निवासी रफाकत शेख ने सारठ थाना में मामला दर्ज कराया था। मामले में कहा था कि वह लालगढ़ निवासी बहारुद्दीन शेख का बोलेरो चलाने का काम करता है। मंगलवार की रात को वह मधुपुर स्टेशन पर बोलोरो लेकर खड़ा था। रात को दो अज्ञात व्यक्ति उसके बोलेरो के पास आया और कहा कि उसके रिश्तेदारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है इसलिए वे दोनों सारठ जाएगा। वह दोनों को वाहन में बैठा कर सारठ मल्लिक चौक पहुंचा तो दोनों ने चालक से कहा कि जहां महिला कॉलेज बन रहा है वहां लेकर चलो। चालक दोनों को लेकर वहां पहुंच गए। दोनों व्यक्ति वहां उतरा और चालक को भी उतरने को कहा। उसके बाद चालक के कनपटी पर पिस्टल सटा दिया और मारपीट करते हुए 6000 नगद, मोबाइल एवं बोलेरो को लूटकर चलते बने।


