
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम कारू उर्फ नितेश कुमार यादव है।

घटना की बावत बताया जाता है कि होली की रात को डीजे बज रहा था।

इस दौरान सभी लोग डांस कर रहे थे। उसी दौरान आरोपी के बहनोई ने नाबालिग से कहा की तुम्हे कोई बुला रहा है।
उपरांत वह वहां से निकल गयी उसी दौरान अभियुक्त उसे पकड़कर जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।


