Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में स्थित प्राइवेट बस पड़ाव के पास धपरा गैंग का आंतक बढ़ता जा रहा है। नगर पुलिस के लिये धपरा गैंग के सदस्यों को दबोचना चुनौती बनता जा रहा है। आये दिन बस स्टेंड इलाके में छिनतई की घटना घटते रहती है।
सोमवार को भी भागलपुर से देवघर पहुंचे एक युवक के साथ छिनतई को अंजाम दिया गया। उससे 7500 रूपये नकद की छिनतई कर ली गयी। पीड़ित भागलपुर निवासी राजा कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ है। उसे देखने वह ससुराल बांका जिला के चांदन जा रहा था। भागलपुर से देवघर आने वाली बस से वह बस स्टेंड में उतरा था। बताया कि चांदन के लिये बस पकड़ने से पहले पत्नी के लिये कुछ फल- मूल खरीदने लगा।
बताया कि उसी दौरान दो युवक उसके पास आया और जबरन पॅकेट में रखे 7500 रूपये निकाल कर फरार हो गया। इधर नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।