
Deoghar: सड़क दुर्घटना में घायल एक 55 वर्षीय अधेड़ की सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का नाम लूटन दास है जो जसीडीह थाना इलाके के अलगजोरा का रहने वाला है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पुत्र दीपक दास ने कहा है कि उसके पिता चाचा, चाची एवं परिवार के सदस्य के साथ चरैया गावं ऑटो से जा रहे थे। उसी दौरान देवघर -चकाई मुख्य मार्ग पर बेसकीटांड मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने ऑटो चालक को चकमा दे दिया। जिससे ऑटो चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया और सड़क किनारे पलट गई। इस घटना में इसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि परिवार के अन्य सदस्य को मामूली चोट आयी। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां देखने के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर सदर अस्पताल स्थित बैधनाथ धाम ओपी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


