
Deoghar: मदद कराने के नाम पर 19 हजार रुपये नकद छीनकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया। पीड़ित ने मामले को लेकर नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

पीड़ित सूरज कुमार जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर का रहने वाला है। वह ग्राहक सेवा केंद्र का कर्मी है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को राय एंड कंपनी मोड़ के समीप बैंक आफ इंडिया पैसा जमा करने जा रहा था। उसी दौरान दो युवक उसके पास आए और बताचीत करने लगे। पीड़ित ने दोनों युवकों को बताया कि वह बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा है। इसके बाद दोनों युवक ने भी बैंक में पैसा जाम कराने में मदद करने को कहा। मदद के लिए राजी होने उसे बैंक आफ बड़ौदा की ओर ले जाने लगे। इसी बीच टावर चौक से कुछ दूर आगे चलने पर पीड़ित से उसका 19 हजार रुपया छीनकर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


