
Deoghar: दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव की रहने वाली एक विवाहिता द्वारा कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या करने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। महिला को इलाज के लिये देवघर स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की बावत बताया जाता है कि घर के सभी सदस्य बगल में एक शादी कार्यक्रम में भाग लेने गये थे। अचानक पति घर लौटा तो उसे अंदर एक लड़के साथ बातचीत करते देख लिया। उसके पति को देखकर लड़का भाग खड़ा हुआ। उसके बाद पति ने पत्नी को दो तमाचा लगा दिया। इससे गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखे कीटनाशक दवाई खा ली।

उसकी जब हालत गंभीर होने लगी तो परिजनों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।



