
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर चितरा एवं खागा थाना क्षेत्र के रहने वाले दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक के पास से की गयी।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 17 हजार रूपये नगद, 04 मोबाइल और 05 फर्जी सिम बरामद किया गया है। साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार चितरा थाना क्षेत्र के राखजोर निवासी मलाई मंडल थाना कांड संख्या 99/17 में हत्या एवं अर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक अधिनियम का आरोपी रहा है।

वहीं खागा थाना क्षेत्र के शिमला गावं निवासी विश्वजीत गोस्वामी जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 52/21 का आरोपी रहा है। बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी साइबर अपराधियों को बैंक खाते की सप्लाई करने का कार्य करते थे।


