
Deoghar: देवघर जिले के तीन थानेदारों को देवघर एसपी सुभाषचन्द्र जाट (Deoghar SP Subhash Chandra Jat) ने निलंबित (Suspended) कर दिया है। तीनों थानेदार चितरा, देवीपुर एवं बुढ़ई थाना के हैं। दरअसल, जिन्हें इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी वो मौका का फायदा उठा अपराध में शामिल लोगों का साथ दे रहे रहे थे। मौका का श्रावणी मेला का , जब तमाम आलाधिकारियों की नजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर थी, तब चितरा, देवीपुर एवं बुढ़ई थाना की सांठ-गांठ से कोयले की तस्करी तेज हो गयी थी।

देवघर पुलिस के श्रावणी मेला में व्यवस्तता का फायदा उठाते हुए कोयला तस्करों ने जमकर एक माह तक अवैध कोयले का कारोबार किया। चितरा कोलियरी से बाइक के माध्यम से अवैध कोयला लाद कर जिले के सिमावर्ती इलाके के जमुई जिले के जंगली इलाकोें में डपं करने का कार्य किया जा रहा था। यह धंधा कोयला तस्करों द्वारा चितरा, देवीपुर एवं बुढ़ई थाना की मदद से किया जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना देवघर एसपी सुभाषचन्द्र जाट को मिली। एसपी ने सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ छापामारी का निर्देश दिया। पिछले दिनों सीसीआर डीएसपी ने छापेमारी कर अवैध कोयला लदे 37 बाइक को जब्त किया था। वहीं कोयला तस्करी के मामले में कई लोगोें को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सीसीआर डीएसपी की जांच में अवैध कोयला तस्करी के मामले में तस्करों के साथ चितरा, देवीपुर और बुढ़ई थाना पुलिस की सांठ-गांठ का मामला उजागर हो गया। उसके बाद एसपी सुभाषचन्द्र जाट ने कड़ा कदम उठाते हुए तीनों थाना के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया और नये थाना प्रभारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
बाइक की हो रही जांच: एसपी

एसपी सुभाषचन्द्र जाट ने कहा कि अवैध कोयला लदे जब्त हुए बाइक की जांच की जा रही है। बताया कि चोरी के बाइक से अवैध कोयला ढोये जाने का मामला कई बार सामने आया है। कहा कि कोयला तस्कर श्रावणी मेला में पुलिस की व्यवस्तता का फायदा उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में कोयला तस्करी के साथ- साथ अन्य आर्थिक अपराध पर संलिप्त लोगों को नहीं बख्शा जायेगा।
ऐसे होती है कोयले की तस्करी
चितरा कोलियरी से अवैध कोयला का करोबार कोई नया नहीं है। कोयला तस्कर स्थानीय पुलिस की मदद से कोलियरी क्षेत्र से बाइक पर अवैध कोयला लादकर जिले सारठ, सारवां, देवीपुर एवं बुढ़ई थाना इलाके से गुजरते हुए बिहार सीमा पर पहुंचते हैं। बिहार के जमुई जिला के चकाई एवं चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के जंगल में अवैध कोयला का डीपो का संचालन किया जाता है। अवैध डीपो से रात के अंधेरे में चार पहिया वाहन से कोयले को ग्रामीण क्षेत्र के ईंट- भट्टों में खपाने का कार्य करते हैं। इस धंधे में शामिल कोयला तस्करों को स्थानीय पुलिस का गुपचुप तरिके से सरंक्षण प्राप्त होता है।
कोयला तस्करों से संबध रखने वाले जिले के तीन थानेदार नपे
जिले के एसपी सुभाषचन्द्र जाट ने कोयला तस्करों से संबध रखने वाले तीन थानेदार को निलंबित कर दिया। निलंबित हुए थानेदारों में चितरा थाना प्रभारी चंदन कुमार पांडेय, देवीपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह तथा बुढ़ई थाना प्रभारी जीशान अख्तर के नाम शामिल हैं। इनके जगह पर यातायात थाना प्रभारी राजीव कुमार को चितरा, मधुपुर के जेएसआई धनंजय कुमार सिंह को देवीपुर और नगर थाना के एसआई हीरालाल तुबिड को बुढ़ई थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।


