spot_img
spot_img
होमदिल्ली-एनसीआरदिल्ली महिला आयोग ने गैंगरेप पर गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली महिला आयोग ने गैंगरेप पर गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया

New Delhi: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार को गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया। उन्होंने गाजियाबाद के नंद ग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में दिल्ली की एक 38 वर्षीय महिला के साथ हुई गैंगरेप की घटना की जानकारी मांगी है।

गाजियाबाद पुलिस ने नामजद पांच आरोपितों में से चार को हिरासत में ले लिया गया। महिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि महिला और एक आरोपित के बीच प्रॉपर्टी का पुराना विवाद है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट किया है कि महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर रॉड से हमला किया गया। महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!