
Loksabha Election 2024:भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिसके तहत 19 अप्रैल से 1 जून के दौरान 7 चरणों में चुनाव होंगे।

बकौल ईसीआई, लोकसभा की सभी 543 सीटों के लिए 4 जून को मतगणना की जाएगी।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं। कहा कि लोकसभा चुनाव 7 फेस में होंगे और 4 जून को मतगणना होगी। 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।
गौरतलब है कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल इस साल 16 जून को खत्म हो रहा है।



