


झारखंड
चतरा।

सिंघानी गांव में गढ़तर टोला में एक युवक ने चार पहिया वाहन चलाना सीखने के दौरान अपने घर के बाहर खड़े दो ग्रामीणों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गयी।
दरअसल, मुकेश केसरी ने नई बोलेरो खरीदी थी और उसे चलाना सीख रहा था। अहले सुबह अपने घर में वह गाड़ी पार्क कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर बगल के एक घर में टक्कर मार दी। जिसमें अपने घर के बाहर खड़े 50 साल के टीकम दांगी और एक बुजुर्ग महिला परवा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद खपरैल मकान का मलबा भी उनपर गिर गया। आसपास के ग्रामीणों ने मलबे से घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया। जहां डॉक्टर ने परवा देवी को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना में केशव ठाकुर का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।



