
Jammu: पाकिस्तान ने गुरुवार (8 मई 2025) को जम्मू में एयरपोर्ट पर हमले की नाकाम कोशिश की। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने एक बार फिर आसमान में ही पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। इसके अलावा जम्मू के दूसरे क्षेत्रों में भी ड्रोन हमले की नाकाम कोशिश की गई, जिसे एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया। पूरे जम्मू कश्मीर को ब्लैकआउट किया गया है।

पाकिस्तान की ओर से जम्मू एयरपोर्ट, जम्मू रेलवे स्टेशन, चन्नी हिम्मत (जम्मू), आरएस पुरा (जम्मू से सटा बॉर्डर इलाका) में ड्रोन से हमले की नाकाम कोशिश की गई है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में ड्रोन हमले की एक बार फिर नाकाम कोशिश की गई है।

जम्मू में पाँच से सात विस्फोट सुने गए हैं। आसमान में अनियमित रोशनी देखी गई है, जिसके बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। साथ ही, जम्मू के आसमान में ड्रोन देखे जाने की भी सूचना मिली है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है और अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने संभावित हमले की ओर इशारा किया है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मोबाइल सेवाएं भी बाधित हो गई हैं. स्थिति पर नजर रखी जा रही है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।


