
Deoghar: उत्तर प्रदेश के कुंडा विधानसभा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया निशिकांत दुबे के लिए कैंपेन करने देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवधाम में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि निशिकांत दुबे द्वारा अपने क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों की चर्चा दूर-दूर तक है।

राजा भैया ने कहा कि निशिकांत दुबे ने अपने क्षेत्र में कई यादगार विकास किए हैं जिसमें देवघर एम्स, एयरपोर्ट और गोड्डा रेलवे स्टेशन शामिल है। उन्होंने कहा कि इनके काम की चर्चा हमारे क्षेत्र में भी होती है। लोग कहते हैं कि ये विकास पुरुष हैं और अगर इनके जैसा 10 सांसद देश में हो जाए तो भारत का नक्शा बदल जाए।

राजा भैया ने कहा कि निशिकांत दुबे एक अच्छे जनप्रतिनिधि के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। जो विकासशील व कर्मठ होने के साथ ही संबंधों का निर्वहन करने वाले हैं।
उन्होंने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की जनता से अपील की कि निशिकांत दुबे को वोट देकर एक बार फिर विजयी बनाएं।


