
New Delhi: कर्मचारियों को एक बार फिर से बड़ा तोहफा मिलने वाला है। उनके महंगाई भत्ते में फिर से वृद्धि की गई है। जिसका लाभ उन्हें दिसंबर के महीने के वेतन के साथ दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके वेतन में बड़ी वृद्धि हुई रिकॉर्ड की जाएगी।

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसद की वृद्धि की गई थी। दूसरी छमाही के लिए महंगाई भत्ते को चार प्रतिशत की दर से बढ़ाया गया था। जिसके साथ ही उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 46% हो गए थे। वहीं अब जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। उनके डीए को 4 फीसद से बढ़ाया गया है। जिसके साथ यह बढ़कर 46% हो गया है।

दिसम्बर महीने के वेतन के साथ नई किस्त को शामिल किया जाएगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के तहत काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से 42 की जगह अब 46 फीसद महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं महंगाई भत्ता कर्मचारियों को बेसिक पे यानी कि मूल वेतन पर उपलब्ध कराया जाएगा।
1 जनवरी 2010 से पहले नियुक्त हुए सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त उनके जीपीएफ खाते में जमा की जाएगी जबकि एनपीएस के तहत आने वाले कर्मचारियों को भुगतान नकद में किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों द्वारों भी डीए में वृद्धि की गई थी। दूसरी छमाही के लिए उनके महंगाई भत्ते को 4 फीसद से बढ़ाया गया था। जिसके साथ उनके डीए बढ़कर 46 फीसद हो गए हैं। कर्मियों को एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। (By-कलश तिवारी)


