
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना में जान मारने की नियत से मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला थाना क्षेत्र के साकिन बेहरण टोला पहाड़पुर निवासी सुमिता झा ने दर्ज कराया है।

जिसमें साकिन घोंघाडीह निवासी जितेन्द्र झा और लालू झा को आरोपी बनाया है।

मामले में कहा है कि उपरोक्त दोनों आरोपी द्वारा जान मारने की नियत से टांगी से मारकर जख्मी कर दिया। देवीपुर पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।


