![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
New Delhi:पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया कि उसने भारत की पनडुब्बी आईएनएस कलवरी (Submarine INS Kalvari) को अपने जलक्षेत्र (watershed) में रोका है और उसे ट्रैक किया है। पाकिस्तान (Pakistan) ने साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर आईएनएस कलवरी को रोकने का वीडियो भी साझा किया है।
पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने यह दावा करते हुये कहा है कि यह घटना एक मार्च की है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
मेजर जनरल बाबर ने यह भी दावा किया है कि गत पांच साल में चौथी बार ऐसी घटना हुई है। उन्होंने पाकिस्तान की नौसेना की तारीफ करते हुये कहा कि पनडुब्बी को चिह्न्ति करने की उसकी क्षमता प्रतिस्पर्धता को दिखाती है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
भारतीय पक्ष ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)
आईएनएस कलवरी पूर्णत: स्वदेश निर्मित छह पनडुब्बियों में से एक है। इन्हें प्रोजेक्ट 75 के तहत निर्मित किया गया है। इन पनडुब्बियों का स्टील्थ फीचर यानी छुपने की योग्यता बहुत उन्नत है और ये लंबी दूरी के टॉर्पिडो और एंटी शिप मिसाइल से लैस हैं।(IANS)
- Koderma : कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में रविवार को किलकारी गूंज उठी, महिला ने बच्चे को दिया जन्म, महिला यात्रियों ने कराया प्रसव
- Jharkhand : लोहरदगा में BDO की बेटी ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी, वजहों का खुलासा नहीं
- Weekly Horoscope : (17 जून से 23 जून 2024) जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी
- Deoghar शहर की खुबसूरती में लगेगा चार चांद, मिलेगी जाम से मुक्ति, यहां बनेगा फ्लाई ओवर, बन रहा डीपीआर
- Deoghar: सड़क हादसे में टेलर चालक घायल