
Deoghar: देवघर -गोड्डा मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना इलाके में रविवार की अहले सुबह हुए एक सड़क हादसे में टेलर वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों कि मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल चालक का नाम राजेश यादव है। जो कोडरामा जिले के कुरमा मोड़ का रहने वाला है। ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा देखने के उपरांत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। घटना में उसका दोनों पैर जख्मी हो गया है। घटना के बावत घायल चालक राजेश ने बताया कि वह मध्यप्रदेश से से टेलर में गिट्टी लोड कर गोड्डा जा रहा था। उसी दौरान पीछे से एक टेलर वाहन के चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।


