
Deoghar: बाबानगरी फिर से एक बार बैकुंठ में परिवर्तित होने वाला है। इस वर्ष महा शिवरात्रि के अवसर पर समिति के द्वारा सांसद निशिकांत दुबे के निर्देशन और अध्यक्ष अभिषेक झा के नेतृत्व में भव्य बारात निकालने की तैयारी है।इसको लेकर समिति के अध्यक्ष अभिषेक झा ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य शिव बारात की सफलता को लेकर है। बीते तीन वर्षों से कोविड के कारण शिव बारात नहीं निकल पाई थी कीन्तु इस वर्ष शहरवासियों के सहयोग से भव्य शिव बारात निकलेगी। इसको लेकर पूरे शहर को चंदन नगर की लाइटिंग से सजाया जा रहा है।

सांसद निशिकांत दुबे और पूर्व अध्यक्ष सह मेयर साहब भी मार्गदर्शन दे रहें हैं। वहीं श्री झा ने कहा कि जिला प्रशासन से कॉर्डिनेट कर यह बारात निकाली जाएगी इसके लिए एक समन्वय समिति भी बनाया गया है। वहीं शिवबारात रूट लाइन को लेकर कहा कि वैसे तो हमलोगों का प्रयास है कि नई रूट से बारात गुजरे पर जिला प्रशासन का कहना है कि पुराने रूट से ही बारात निकलेगी।इसको लेकर चर्चा कर लिया जाएगा और सांसद सहित समिति का जो निर्णय होगा वह किया जाएगा।
श्री झा ने शहर वासियों से अपील किया कि इस बारात में सभी लोग सहयोग करें यह पूरे देवघर वासियों का कार्यक्रम है। वहीं झांकी को लेकर अभयानन्द झा ने कहा कि झांकी में इस बार का मुख्य आकर्षक होगा मानव दैत्य और पँचनी चुड़ैल जो लोगों को मानव जीवन के लिए एक संदेश देगा।
साथ ही मुख्यरूप से जी 20 को लेकर भी आकर्षक ब्यवस्था रहेगी। चूंकि भारत अपना देश अब पुनः बिश्व गुरु बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वही इस दफा यूनिक किस्म के लाइटिंग की ब्यवस्था है।
प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान बॉबी जज्वाड़े,कुणाल राय,अभयानंन्द झा सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।



