
New Delhi: देश में corona की रफ्तार हर रोज बढ़ती जा रही है. इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी corona positive हो गए है.

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे जिसके बा मैंने अपना टेस्ट करवाया। उन्होंने बताया कि मैंने घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है।

अरविंद केजरीवाल पंजाब और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को केजरीवाल ने देहरादून में रैली की थी।
इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं पहना था। केजरीवाल ने मंच से भी मास्क नहीं पहना था। उन्होंने यहां नवपरिवर्तिन सभा को संबोधित किया था।



