
Deoghar won the JSCA Inter-District Women’s Under-19 Tournament: जेएससीए इंटर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट को देवघर की टीम ने अपने नाम किया है। बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में देवघर ने बोकारो को 13 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। देवघर टीम की ओर से लक्ष्मी कुमारी ने सर्वाधिक 64 रन की पारी खेली। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बोकारो यह मैच 13 रन से हार गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोकारो की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी।
बोकारो की ओर से तन्वी दत्ता ने 31 रन बनाए। देवघर की ओर से गेंदबाजी में सुनीता कुमारी और पूर्णिमा कुमारी ने दो-दो विकेट लिए।


