New Delhi: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (General Manager of North Eastern Railway) विनय कुमार त्रिपाठी को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन (Chairman) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वह सुनीत शर्मा का स्थान लेंगे।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने शुक्रवार को भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सेवा (IRASEE) के 1983 बैच के अधिकारी वीके त्रिपाठी को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन और सीईओ के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने छह महीने की अवधि यानी दिसंबर, 2022 तक के लिए उनके सेवा विस्तार को भी मंजूरी दी है। त्रिपाठी 30 जून 2022 को सेवानिवृत्ति होने वाले थे लेकिन एसीसी द्वारा उनके पुनर्नियोजन के निर्णय के चलते वह अब 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 तक पद पर रहेंगे।
वीके त्रिपाठी ने रुड़की से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) किया है। उनकी पहली पोस्टिंग उत्तर रेलवे में सहायक विद्युत अभियंता के रूप में हुई थी। उन्होंने अपने विशिष्ट करियर में त्रिपाठी ने उत्तर, मध्य और पश्चिम रेलवे पर विद्युत विभाग के साथ मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद, मुख्य विद्युत लोकोमोटिव इंजीनियर, पश्चिम रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक और रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य के पदों पर कर्तव्यों का निर्वहन किया है।