spot_img
spot_img

बालाजी के नाम वसीयत: महिला ने मरने से पहले 9.2 करोड़ रुपए भगवान वेंकटेश्वर के नाम किए

आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर (Tirupati Venkateswara Temple in Andhra Pradesh) को 9.2 करोड़ रुपये का दान मिला है।

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर (Tirupati Venkateswara Temple in Andhra Pradesh) को 9.2 करोड़ रुपये का दान मिला है। यह दान 76 साल की एक महिला भक्त ने दिया है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। महिला के परिवार ने 3.2 करोड़ रुपए के डिमांड ड्राफ्ट के साथ 6 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक चेन्नई की डॉ. पर्वतम ने अपनी संपत्ति मंदिर के नाम की थी, जिनका निधन हो चुका है। पेशे से डॉक्टर पर्वतम भगवान की बहुत बड़ी भक्त थीं। उन्होंने शादी नहीं की थी। वो हमेशा से अपनी प्रॉपर्टी मंदिर को सौंपना चाहती थीं। वे अपनी संपत्ति तिरुपति में बन रहे बच्चों के अस्पताल में देना चाहता थी।

महिला के परिवार ने मंदिर के अध्यक्ष को चढ़ावा सौंपा।

उनकी बहन रेवती विश्वनाथम ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) समिति के अध्यक्ष से अपील की कि दान की गई राशि में से 3.2 करोड़ रुपए चिल्ड्रन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को दिए जाएं।

प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ स्थल तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में है। हर साल यहां लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। हर साल इस मंदिर के पास करीब 1000-1200 करोड़ का चढ़ावा आता है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!